सिसवन: वर्षा के बाद रोपनी में जुटे किसान, खेतों में बढ़ी चहल-पहल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड में मंगलवार की शाम हुई वर्षा के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। खेतों में पानी जमने से प्रसन्न किसान बुधवार की सुबह धान की रोपनी में जुट गए। किसानों का मानना है कि यह वर्षा धान की रोपनी में काफी लाभदायक होगी। ज्ञात हो कि कुछ किसान 15 जून से ही खेतों में धान का बिचड़ा गिरा चुके थे। हालांकि अभी 20-25 प्रतिशत धान का बिचड़ा रोपनी के लिए तैयार हुआ है। ऐसे में मंगलवार को दिनभर हुई वर्षा के बाद किसान धान की रोपनी के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं तो कुछ धान का बिचड़ा तैयार होने पर रोपनी कार्य में लगे हुए हैं। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में धान की रोपनी शुरू हो जाएगी।

प्रखंड में 4189 हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अभी तक सिर्फ 80 हेक्टेयर धान की रोपनी हुई है। प्रखंड में 418 हेक्टेयर बिचड़ा डालने का लक्ष्य था लेकिन किसान 397 हेक्टेयर बिचड़ा ही डाल पाए हैं। कम बिचड़ा डालने का कारण तेज गर्मी एवं मौसम का अधिक गर्म होना बताया गया। किसानों बेहतर पैदावार को लेकर कृषि विभाग की ओर से लगातार वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं किसानों को सीधी बोआई सहित अन्य वैज्ञानिक तकनीक के बारे में कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से लगातार जानकारी दी गई है। किसान कमलेश सिंह, उपेंद्र गिरि, अनिल सिंह, मुन्ना उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय आदि ने बताया कि इस बार अधिक गर्मी के कारण बिचड़ा डालने में विलंब हुई है, हालांकि जिस तरह से लगातार तीन चार दिनों से वर्षा हो रही है बिचड़ा जल्द तैयार हो जाएगा। उम्मीद है कि जुलाई के तीसरे या अंतिम सप्ताह से रोपनी में तेजी आएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024