सिवान: धनतेरस और दीपावली को लेकर सज गया बाजार

धनतेरस के दिन की खरीदारी मानी जाती अधिक फलदायी

परवेज अख्तर/सिवान: धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार सज चुका है। न सिर्फ सराफा बाजार बल्कि कसेरा, इलेक्ट्रॉनिक व वाहन दुकानों पर भी भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। धनतेरस से पहले ही बाजार दुल्हन की तरह सज चुका है। बर्तन, लाइट व झालर से लेकर सर्राफा व कसेरा बाजार तक में रौनक है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली से पहले धनतेरस का दिन अहम होता है। इस दिन खरीदारी अधिक फलदायी मानी गई है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। शास्त्रों में इस दिन की गई खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन हर कोई कुछ न कुछ जरूर खरीदता है। शहर के शांतिवट वृक्ष से लेकर बड़ी मस्जिद व सोनार टोली कसेरा टोली की रौनक देखते ही बन रही है।

स्वर्ण दुकानों में लक्ष्मी-गणेश के चांदी के सिक्के अधिक हैं। सर्राफा बाजार के अनुसार इस बार दीपावली में चांदी के सिक्के के साथ ही सोने के सिक्के की खनक खूब होगी। आरएस जेम्स एंड ज्वेलर्स के राजा बाबू ने बताया कि धनतेरस पर लोग काफी संख्या में सोने चांदी के सिक्कों की खरीदारी करते हैं। चांदी की गणेश मूर्ति के अलावा चांदी के सिक्के खरीदने का प्रचलन है। साथ ही लोग गोल्ड की खरीदारी भी काफी करते हैं। इसे देखते हुए सोने के आकर्षक डिजाइन वाले आभूषण तैयार किए गए हैं। धनतेरस को लेकर शहर के कसेरा टोली में बर्तन बाजार में तेजी दिखने लगी है। कोविड के कारण सुस्त पड़े बाजार में इस बार तेजी की उम्मीद व्यापारी लगाए हुए हैं। बर्तन दुकानों पर बर्तन की नई-नई वेरायटी सज चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024