सिवान: दीपावली को लेकर सज गए बाजार, स्थानीय सामानों की बढ़ी मांग

  • शहर समेत प्रखंड के बाजार में उतरे छोटे मंदिर, मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, रंगोली, कैंडिल व घरौंदा
  • मिट्टी बर्तन बनाने में जुटे कुम्हार, मोमबत्ती निर्माण में तेजी
  • मिट्टी के दिया-दिअरी व बर्तनों की मांग लगातार बनी हुई है

परवेज अख्तर/सिवान: दीपावली करीब आने के साथ ही शहर के साथ ही प्रखंड के बाजार सजने लगे हैं। इस बार लोगों में स्थानीय स्तर पर बने सामान की खरीदारी को लेकर अधिक उत्सुकता देखी जा रही है। बाजार में मिट्टी के दिए, छोटे-छोटे मंदिर, मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, फैंसी दिए व रंगोली की दुकानें सजने लगी है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि जल्द ही बाजार में कैंडिल व घरौंदा भी बिक्री के लिए उतर जायेंगे। घर-आंगन को जगमग करने के लिए स्थानीय स्तर पर मोमबत्ती बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। शहर के शांतिवट वृक्ष, तेलहट्टा, बनिया टोली व अड्डा नंबर दो के पास मोमबत्तियां बनाई जा रही है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मोम का दाम 50 फीसदी अधिक होने से मोमबत्ती उद्योग भी प्रभावित हुआ है। इधर, दीपावली नजदीक आने के साथ ही कुम्हारों के चाक भी घूमने लगे हैं। बड़ी संख्या में कुम्हारों ने मिट्टी के दिए बनाने शुरू कर दिए हैं।

मिट्टी के दिए व छठ पर्व के लिए मिट्टी के बर्तन बनाने में बच्चे भी अपने माता-पिता का सहयोग कर रहे हैं। कोई मिट्टी गूथने में लगा है तो कोई चाक पर मिट्टी के बर्तनों को आकार दे रहा है। शहर के फतेहपुर बाईपास में विकास पंडित, महेन्द्र पंडित, सतन पंडित, सुरेन्द्र पंडित, लक्ष्मण पंडित, रामा पंडित व पहाड़ी पंडित समेत कुम्हारों के कई परिवार दीपावली व छठ में उपयोग होने वाले मिट्टी के बर्तन बनाने में जुट गए हैं। मिट्टी की दिअरी व दिया के साथ ही पचकुल्हिया, चाक, कड़ाही, चूल्हा, धूपदानी, भोंपू व ढिबरी समेत मिट्टी के अन्य सामान बना रहे हैं। विकास पंडित ने बताया कि एक-एक लाख दिअरी सभी ने बनाई है। दो से तीन हजार दिया के अलावा चार से पांच सौ चूल्हा, पचकुल्हिया व खिलौना चार से पांच सौ तैयार हो रहे हैं। स्थानीय बाजार के अलावा गोपालगंज व मीरगंज भी मिट्टी के सामान ऑर्डर मिलने पर भेजे जाते हैं। बताया कि कोरोना का बाजार में कोई प्रभाव नहीं है। मिट्टी के दिया-दिअरी व बर्तनों की मांग लगातार बनी हुई है। इधर, शहर के मेहिया कुम्हार टोली, मखदुम सराय व जयप्रकाश नगर में कुम्हार दीपावली को लेकर मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी, दिया-दिअरी व खिलौने बनाने में जुटे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024