परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर खेल मैदान में बुधवार की रात्रि में आललपुर प्रीमियर लीग के सौजन्य से खेले गए फाइनल मैच में सुरहियां की टीम ने ब्रह्मपुर की टीम को छह विकट से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। आयोजकों ने बताया कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सुरहियां, उसरी, बीवी के बंगरा, गुलरिया टोला, रघुनाथपुर व ब्रह्मपुर सहित आठ टीमों ने भाग लिया गुरूवार को फाइनल मैच सुरहिया व ब्रह्मपुर के बीच खेला गया। फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन रिजवान अहमद व पूर्व उपप्रमुख जीवनारायण यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मपुर की टीम ने पांच ओवर में 33 रन ही बना सकी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरहियां की टीम ने दो ओवर में ही 33 रन बनाकर ब्रह्मपुर को छह विकेट से पराजित कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…