परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया पुलिस ने तेतहली नहर पुल के ईदगाह के समीप झाड़ी से 14 वर्षिय किशोरी को बेहोशी की हालत में रविवार को दोपहर में बरामद किया है। बरामद किशोरी का रस्सी से हाथ व पैर और कपड़ा से मुंह बाधा हुआ था। बरामद किशोरी शनिवार की रात्रि 10 बजे से गायब थी। किशोरी का इलाज बेहोशी के हालत में बड़हरिया प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद सदर अस्पताल में बेहतर इलाज और मेडिकल जांच हेतु चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बड़हरिया थाना के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार की शाम बाजार में सामान खरीदने गई थी, जहां से गायब हो गई थी। जब वह घर देर रात करीब 10 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन खोजबीन शुरू कर दिए, लेकिन देर रात तक किशोरी का आता पता नहीं चल सका तो परिजन थक-हार कर घर वापस आए और सुबह खोजने की मन बना लिया। रविवार की दोपहर में तेतहली नहर पुल के दखिन ईदगाह के समीप बकरी और मवेशी चारा रहे ग्रामीणों ने नहर की झाड़ी में मृत शव फंसा हुआ देख हो हल्ला शुरू करना शुरू किया। चरवाहों के आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच कर जब किशोरी की हाथ पैर मुंह को खोला तो कुछ देर के लिए होश में आई पीड़िता ने अपना घर और पिता का नाम बताई और पुनः बेहोश हो गई। उसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर किशोरी को अपने कब्जे लेकर इलाज को चली गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस के सामने पीड़िता कुछ नहीं बताई थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। किशोरी रात से गायब थी, लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता अथवा उसके परिजन अभी तक आवेदन थाना में नहीं दिए हैं । आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…