Categories: छपरा

कुख्यात पप्पू देव की मौत पर सहरसा में तनाव….पुलिस कस्टडी में हत्या का आरोप लगाकर समर्थक कर रहे है हंगामा….

छपरा: सहरसा में पुलिस हिरासत में कुख्यात पप्पू देव की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा है। गुस्साए लोगों ने बिहरा बाजार में सहरसा-सुपौल हाईवे को जाम कर दिया। वे हाईवे पर टायर कर आगजनी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की पिटाई ही पप्पू देव की मौत हो गई। गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। करीब 4 घटे से हाईवे जाम है।

सड़क जाम की वजह से बिहरा में दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी है। इस जाम में पेट्रोल और डीजल का टैंकर भी फंसा हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई है। पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है। इधर, पप्पू देव की पत्नी पूर्व जिला पार्षद पूनम देव भी पटना से सहरसा पहुंच चुकी हैं। पोस्टमार्टम के बाद पप्पू देव के शव को उनके गांव ले जाया जायेगा।

जाम करने वालों का कहना है कि पप्पू की मौत हृदय गति रुकने से नहीं बल्कि पुलिस की बर्बर पिटाई से हुई है। दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आशंका जताई जा रही है कि पप्पू देव का शव बिहरा पहुंचने के बाद इनका आंदोलन उग्र रूप अख्तियार कर सकता है। किसी भी तरह उपद्रव से निपटने की प्रशासनिक तैयारी भी चल रही है। जिले के अधिकांश थानों से पुलिस और पदाधिकारियों को सहरसा बुला लिया गया है। विधि व्यस्था बनाये रखने के लिए जिले के अधिकारी बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

सहरसा में कोसी का डॉन कहे जाने वाले पप्पू देव की रविवार को सुबह में पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि शनिवार की रात पप्पू देव और उसके गुर्गों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुआ था। इसमें जमकर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद ही पुलिस ने पप्पू देव को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौत की सूचना के बाद पप्पू देव के समर्थक सदर अस्पताल में जुट गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है। शरीर पर कई जगह लाठी से पीटने के निशान हैं। निशानों को देखकर स्पष्ट होता है कि पप्पू की मौत पिटाई की वजह से ही हुई है। हालांकि, पुलिस इन आरोपों से इनकार किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024