Barharia Siwan News

बड़हरिया के तेतहली ने हबीबपुर को हराकर जमाया शील्ड पर कब्जा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड के छक्काटोला स्थित ग्राउंड में सीपीएल-टी–10 लीग के तत्वावधान में तेतहली व हबीबपुर के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया.इस मैच में टॉस जीतकर तेतहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 10 ओवर में 171 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हबीबपुर की टीम महज 65 रनों पर ढेर हो गयी.इस प्रकार तेतहली की टीम ने हबीबपुर को 106 रनों  हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. बतौर मुख्य अतिथि उपमुखिया सोनू सेराज, समीर अहमद,शरीकुल बारी आदि ने खेलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया.

वहीं उपमुखिया सोनू सेराज, मो कैफुल्लाह फसी अहमद आदि ने विजेता टीम तेतहली को विनर कप व शरीकुल बारी ,समीर अहमद आदि ने उपविजेता टीम हबीबपुर को रनर कप प्रदान किया.जबकि तेतहली के खेलाड़ी राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. राहुल ने 23 बॉल पर 83 रनों का योगदान देकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया था.वहीं 28 बॉल पर 58 रन का योगदान देने वाले विजेता टीम के खेलाड़ी मनीष कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया.जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब राजेश कुमार को व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार राहुल को दिया गया.इस मौके पर उपमुखिया सोनू सेराज, मो कैफुल्लाह, शरीकुल बारी,समीर अहमद,फसी अहमद,मो आलम राजू,सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026