मैरवा

हवन यज्ञ के साथ हुई नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड के बड़गांव पंचायत के बैकुंठछापर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहूति शुक्रवार को हवन, पूजा के साथ हो गई। 9 दिनों तक चले इस महायज्ञ में मैरवा प्रखंड के विभिन्न गांव के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांव के काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह महायज्ञ जय मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा विश्वकल्याण के लिए आयोजित किया गया। यज्ञकर्ता 108 श्री फलाहारी बाबा चंदन दास महाराज ने इस यज्ञ में सहयोग करने वाले सभी को धन्यवाद दिया। इस यज्ञ में श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।महायज्ञ के दौरान प्रवचन सुनने वालों की भीड़ प्रतिदिन देखी गई। वहीं वृंदावन से आए अभयानंद शास्त्री के प्रवचन का रसपान श्रद्धालुओं ने किया। कई कथाओं के द्वारा उन्होंने आत्म शुद्धि पर जोड़ दिया। रामलीला और रासलीला का आयोजन भी किया गया। वहीं यज्ञ परिक्रमा को ले श्रद्धालुओं की सुबह-शाम भीड़ देखी जा रही थी। यज्ञ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। महायज्ञ को सफल बनाने में रामायण सिंह, मनोज कुमार, रामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, विकास कुमार, दीपक कुमार, राज कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद, वासुदेव सिंह, उपेंद्र कुमार, रंजीत पटेल, रामराज सिंह, राधेश्याम पटेल, मुकेश कुमार समेत कई स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026