गोपालगंज: भाजयुमो की तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष का उल्टा तिरंगा लेकर चलने का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अगस्त क्रांति दिवस पर भाजयुमो ने सोमवार को यह तिरंगा यात्रा निकाली थी।
इसमें खनन व भूतत्व मंत्री जनक राम,पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी और जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर में भाजपा के जिलाध्यक्ष उल्टा तिरंगा लेकर चल रहे दिख रहे हैं।
इस संबंध में मीडिया को अपनी सफाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल किसी लड़के ने उन्हें झंडा दिया था। पता चलते ही उन्होंने तुरंत झंडे को ठीक कर लिया। उन्होंने गलती स्वीकार की है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…