Barharia Siwan News

बगीचे से आम का पत्ता तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पारसवा टोला गांव में रविवार को बगीचे से आम का पत्ता तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों काे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष कलामुद्दीन मियां (80) तथा दूसरे पक्ष के रमजान मियां (45) और उनकी पत्नी शामिल है। इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। घटना के संबंध मेें कलामुद्दीन मियां ने बताया कि रविवार की सुबह करीब पांच बजे मेरे आम के बगीचे से हरा पत्ता तोड़ने की सूचना मिली। जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि गांव के ही रमजान मियां, उनकी पत्नी और खलद्दीन मियां, बाबुद्दीन मियां और शहाबुद्दीन मियां आम का पत्ता तोड़ रहे हैं। जब मैने मना किया तो वे सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे तथा मेरी हत्या करने की नियत से मेरा गला दबाने लगे। साथ हीं मेरे पॉकेट में रखे पांच सौ रूपये भी छीन लिए। मेरे हो-हल्ला मचाने पर स्थानीय लोग मेरे पास पहुंचे तब मेरी जान बची। वहीं दूसरे पक्ष के रमजान मियां ने कलामुद्दीन मियां पर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026