परवेज अख्तर/सिवान : विगत वर्ष 2 अक्टूबर को यमुनागढ़ स्थित टीवीएस एजेंसी में हुई चोरी की घटना के तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से एजेंसी मालिक जिला पार्षद जुल्फिकार अली उर्फ मीठू बाबू स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरुद्ध काफी नाराज दिखे। वे इससे क्षुब्ध मीठू बाबू ने एसपी एवं अन्य वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर चोरी कांड में शामिल चोरों की गिरफ्तार करने और चोरी गई सामानों को बरामद करने की मांग की है। साथ ही बड़हरिया थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। जिला पार्षद की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में चोरी के दौरान एजेंसी में प्रवेश करने वाले चोरों की गतिविधि कैद है। उसके बावजूद पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है, जबकि पुलिसिया कार्रवाई की बात करें तो घटना के बाद से थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा संदेह को लेकर एक युवक को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन पूछताछ के बाद निर्दोष पाते हुए उसे छोड़ दिया था। इस संबंध थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि चोरों की पहचान होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस चोरों की पहचान में जुटी हुई है।पस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…