Categories: मैरवा

मैरवा लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा में सीएसपी संचालक और मोबाइल व्यवसायी से हुए लूट की घटना में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के बाद इसका उद्भेदन करते हुए पुलिस ने लूट की घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बता दें कि मैरवा थाना क्षेत्र में गत दिनों 24 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ हुई लूट की घटनाओं को अंजाम देख कर बदमाशों ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़े कर दिए। 28 फरवरी की रात मझौली चौक स्थित गुप्ता मोबाइल के दुकानदार शैलेंद्र कुमार गुप्ता से घर जाते समय बदमाशों ने सिसवा खुर्द नहर मार्ग पर 45 हजार रुपये और 10 एंड्राइड फोन लूट लिए थे।

इस घटना के 24 घंटे के अंदर मैरवा- प्रतापपुर मार्ग के नवका टोला के निकट नकाबपोश बदमाशों ने देवरिया जिला के बनकटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के सीएसपी संचालक उपेंद्र कुमार राय से हथियार के बल पर 71 हजार रुपये लूट ली थी। दोनों घटनाओं को 24 घंटे के अंदर अंजाम देकर बदमाशों ने दहशत पैदा कर दी और पुलिस के सामने बड़ी चुनौती दे डाली। आरक्षी अधीक्षक ने इस घटना के बाद पुलिस टीम गठित किया। इसमें मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार और दरौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह शामिल थे। दोनों थानाध्यक्ष ने कई जगहों पर छापेमारी की और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनमें मझौली चौक के प्रेम कुमार तथा उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट कांड में अपने अन्य साथियों के साथ संलिप्तता भी स्वीकार की। पुलिस उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दावा कर रही है कि कुछ रुपये और सामान भी बदमाशों से बरामद हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024