Categories: गुठनी

गुठनी के ताली गांव में अष्टयाम से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के ताली बुजुर्ग गांव स्थित हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर अनिश्चितकालीन अष्टयाम का आयोजन किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अष्टयाम अनिश्चित काल तक रातों दिन अनवरत चलता रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता रविप्रकाश पांडेय तथा ग्रामीणों के सहयोग से संचालित इस आयोजन में क्षेत्र सहित ग्रामीणों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुनीत कार्य में महिलाओं की भी अमूल्य भूमिका है। सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक गांव की महिलाएं और उसके बाद पुरुष गायक प्रत्येक दिन-रात कमान संभाले रहते हैं। गायन में कहीं से त्रुटि न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। इस कार्य को सफल नाने के लिए कुछ बाहरी पुरुष कलाकारों को वेतन पर भी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर ग्रामीण नितेश पांडेय, रामसागर यादव, प्रभु गुप्ता, जलेश्वर पांडेय, गुड्डू पांडेय, गंगासागर गुप्ता, सुनील सिंह, संतोष यति, राकेश शुक्ला, अशोक दुबे, प्रभावती देवी, ज्ञांती देवी, शारदा देवी, गीता देवी, बुधिया और भगमावती देवी का विशेष योगदान है। ज्ञात हो कि यह अष्टयाम 28 फरवरी से ही शुरू है। भगवान हरे राम एवं हरे कृष्ण के गायन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026