परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न जगहों पर दो दुकानों में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने नकदी समेत करीब 20 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की घटनाओं से अन्य व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार बड़हरिया- तरवारा रोड स्थित अरबाब प्रशिक्षण सेंटर के पास दीनानाथ साह की मिठाई दुकान में चोरों ने नकदी पांच हजार तथा पांच किलो मिठाई और हजारों रुपये के बर्तन की चोरी कर ली। दूसरी चोरी की घटना बड़हरिया-गोपालगंज स्थित खानपुर मोड़ के पास सूफिया वेल्डिंग दुकान का ताला तोड़ कर चोरो ने गला में रखे नकदी 2 हजार की चोरी कर ली है। वहीं चोरों ने परमा मोड़ स्थित मुकेश बारी के जेनरल दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताला नहीं टूट सका। यहां चोरों को निराशा हाथ लगी। एक वर्ष पहले इसी दुकान में चोरों ने हजारों रुपये नकदी सहित पांच हजार रुपये का साबुन, सर्फ, तेल आदि चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों द्वारा लिखित आवेदन अभी तक नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…