परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नुराहाता गांव में गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल चल रहा है। इस संबंध में घायल युवक जितेंद्र साह ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी भगिनी गांव में रखे सरस्वती पूजा के पंडाल में पूजा करने गई थी। तभी गांव के ही संतोष साह, सुरेंद्र साह, अमृता कुमारी, सतीश कुमार सहित छह लोग उसे गाली देने लगे। मना करने पर एक व्यक्ति ने जितेंद्र कुमार को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…