Categories: Barharia Siwan News

बड़हरिया के तेतहली गांव में एसडीओ ने सड़क से अतिक्रमण हटवा निर्माण कार्य कराया शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के तेतहली गांव में अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने सड़क से अतिक्रमण हटा सड़क निर्माण कार्य आरंभ करा दिया। जानकारी के अनुसार कई महीनों से सड़क का निर्माण कार्य लंबित था। विधायक मद से आवंटित इस कार्य को बनवाने के लिए कई महीनों से लोग प्रयास कर रहे थे, लेकिन सड़क के अतिक्रमित हो जाने से वहां सड़क का निर्माण कराना संभव नहीं हो पा रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी से भी की थी। अंचलाधिकारी द्वारा सड़क बनाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इसके बाद अनुमंडल अधिकारी रामबाबू बैठा ने स्वयं वहां पहुंचकर सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इसके पहले अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी भी मंगवा कर अतिक्रमण हटवाया गया और समक्ष सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कराया गया। साथ-साथ आतिक्रमण हटाने से पहले उपस्थित लोगों ने कुछ आपत्ति व्यक्त की, लेकिन दो अमीनों को बुलाकर सड़क की मापी कराई गई इसके बाद निर्माण कार्य को शुरू किया गया। इस दौरान मुखिया, दिलीप सिंह, बुलेट सिंह, वशिष्ठ सिंह, सीओ गौरव प्रकाश, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, समेत काफी संख्या में पुलिस व ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026