गोपालगंज: महम्मदपुर थाने के करसघाट गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीया अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृतका राघो साह की पत्नी दुखनी देवी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त महिला मवेशी के लिए चारा लाने नहर के तरफ गई थी। इस बीच अर्थिंग तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
उसे इलाज के लिए महम्मदपुर स्थित निजी क्लीनिक में लगाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…