27.5 C
Siwān
Sunday, September 14, 2025
Home Blog Page 3536

न्याय यात्रा को सफल बनाने को ले हुई राजद की बैठक

0
santi nyay

परवेज अख्तर/सिवान : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव न्याय यात्रा पर 22 को सिवान पहुंच रहे हैं। उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को श्रीनगर स्थित पूर्व कबिना मंत्री अवध बिहारी चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय यात्रा के पूरे कार्यक्रम की जानकारी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी गई तथा उसकी तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद सहित सभी प्रखंडां एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सबों को संकल्पित होना पड़ेगा। देश में आज धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद के संविधान से अलग दंगा-फसाद और अल्पसंख्यकों में भय का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए हमलोगों को आगे आना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि आज भारत का संविधान है तो हम सब हैं। लेकिन आज संविधान पर चारों ओर से हमला हो रहा है। जब संविधान समाप्त हो जाएगा तो स्वाधीनता और समानता कि कल्पना हम नहीं कर सकेंगे। संविधान को बचाने के लिए हमारे नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूरे बिहार में संविधान बचाओ न्याय यात्रा पर सिवान आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ डा. रामचंद्र पूर्वे, आलोक मेहता, शिवचंद्र यादव, शिवानंद तिवारी समेत अन्य प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 21 को छपरा में सभा करने के बाद शाम को सिवान पहुंचेंगे। परिसदन में रात्रि विश्राम के बाद 22 की सुबह मीडिया को संबोधित करने के बाद वे जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से न्याय यात्रा के सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। वहीं दूसरी ओर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हिना शहाब के आवास पर राजद नेताओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन की तैयारियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, लीलावती गिरी, बबन यादव, शरीफ खान, दरोगा खान, ओमप्रकाश यादव, चंद्रभान यादव, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, विजय जयसवाल, बैजनाथ चौधरी, सिंगासन मांझी, अली राजा, रियासत नवाज, बलिंद्र यादव, विनोद यादव, रामाकांत यादव, राजदेव मुखिया, बब्लू यादव, चंद्रमा यादव समेत अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

असत्य पर सत्य की जीत को ले किया गया रावण वध

0
ravan

परवेज अख्तर/सिवान : विजयादशमी के मौके पर शहर के वीएमएच स्कूल के मैदान में शुक्रवार की शाम रावण वध समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर दोपहर बाद से ही लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। ज्यों-ज्यों शाम ढलती गई तो लोगों की भीड़ वीएमएच स्कूल की ओर बढ़ती गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, एसपी नवीन चंद्र झा, एडीएम विधुशेखर चौधरी, डीडीसी सुशील कुमार, एसडीओ अमन समीर एवं एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार आदि मौजूद थे। इस मौके पर कार्यक्रम देखने आए लोगों से समिति तथा मुख्य अतिथियों द्वारा सिवान को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। अतिथियों ने कहा कि यह पर्व अपने तथा समाज की बुराइयों को दूर करने का संदेश देता है। व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि हमारे उत्सव व्यक्ति को सामूहिकता की तरफ,समाज के प्रति संवेदनशीलता की ओर ले जाते हैं। राजद नेत्री हिना शहाब ने कहा कि नवरात्रि के नौ पावन दिनों के पश्चात दशहरा दरअसल स्वयं के पुर्नपरिचय का महाकाल है, आंतरिक जागरण का कालखंड है। नवरात्रि का पर्व किसी पंडाल में स्थापित देवी की कृपा प्राप्त करने का नहीं, बल्कि अपने ही भीतर के सप्तचक्रों पर विराजित अपनी ही नौ शक्तियों के बोध और अपनी बाह्य ऊर्जा से नौ गुनी शक्तिशाली आंतरिक ऊर्जा को सहजता और सरलता पूर्वक सक्रिय करने की पावन बेला है। इसके पहले श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की झांकी गाजे-बाजे के साथ पहुंची तो सभी की नजर उस ओर हो गई और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। तत्पश्चात भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की आरती हुई। फिर लंका दहन, मेघनाथ का, कुंभकर्ण तथा अंत में रावण का पुतला जलाया गया। इस मौके पर पटाखों की आवाज से पूरा वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को ले काफी संख्या में महिला-पुरुष जवान तैनात थे। इस मौके पर अध्यक्ष विकास कुमार सिंह जीशू, वरीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू, महासचिव कैलाश कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता चौधरी, नगर उपसभापति बब्लू साह, धनंजय सिंह,सुधीर जयसावाल, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, पूर्व कबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, लीलावती गिरी, पूनम गिरि, लिसा लाल, रंजना श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव समेत समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। महाराजगंज में विभिन्न जगहों पर रावण दहन किया गया। राम, सीता, हनुमान की झांकी को शहर के विभिन्न मोहल्ले से भ्रमण कराते हुए नागाजी के मठ पर पहुंचाया गया, जहां समिति के सदस्यों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रावण का दहन किया। फुलेना स्मारक, राजेंद्र चौक, पसनौली, पकवा इनार सहित कई जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दारौंदा के बगौरा के काली मंदिर परिसर में शनिवार की रात रावण का पुतला दहन किया गया। वर्षो से चली आ रही परंपरा में शाम में वैष्णो देवी, राम, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत की झांकी निकली गई। झांकी बगौरा गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर में पहुंची, जहां भारी भीड़ के बीच राम के वाण से रावण का पुतला दहन किया गया। आंदर प्रखंड के आसांव बाजार में रावण का पुतला दहन किया गया। जिले के अन्य इलाकों में भी दशहरा को रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई के प्रतीक वाले पर्व को मनाया गया। भगवानपुर में भी पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

डेंगू का कहर जारी, 80 मरीजों का फिर किया गया ब्लड सैंपल एकत्रित

0
dengue ki meeting

परवेज अख्तर/सिवान : डेंगू का कहर अभी भी शहर में जारी है। इस कारण लोगों के अंदर डर और बेचैनी का माहौल है, जिसे हल्का सा भी मौसमी बुखार आ रहा है, वो भी डेंगू की जांच करवाने के लिए अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ता है। शहर के कागजी मोहल्ला वार्ड संख्या 9 में शनिवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से डेंगू की रोकथाम हेतु निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ.एमडी नेसार के नेतृत्व में शिविर में लगभग 181 से अधिक लोगों को डेंगू से बचाव हेतु जानकारी एवं आवश्यक दवाइयां दी गईं। इस दौरान 80 मरीजों का टोटल ब्लड काउंट (सीवीसी) के लिए ब्लड सेंपल एकत्रित किया गया। एकत्रित ब्लड सेंपल को जांच के लिए भेज दिया गया। डॉ. एमडी नेसार ने बताया कि डेंगू मच्छरों से फैलने वाली मुख्य बीमारी है। इस बीमारी के लक्षण अकस्मात तेज सिरदर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जी-मिचलाना एवं उल्टी होना। गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकते उभरना है। उन्होंने बताया इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। ऐसे में कुलर, पानी की टंकी, फ्रीज की ट्रे, फुलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर आदि इस प्रकार के मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह से ढंकें। उन्होंने बताया कि डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं पड़ती। डेंगू के लिए कोई विशिष्ट दवा या टीका नहीं है। डेंगू रोग से बचाव एवं नियत्रंण हेतु जनमानस को जागरूक होने की जरूरत है। जांच शिविर को सफल रूप देने के लिए स्थानीय वार्ड पार्षद का सहयोग सराहनीय रहा। जांच शिविर में सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डा. श्यामल किशोर,वीवीडीसी योगेंद्र शर्मा, लैब टेक्निशियन भास्कर कुमार, जावेद मियादाद, प्रदीप ओझा, अशोक कुमार के अलावा मो. मुस्लिम, ध्रुव यादव, सहायक मो. इरफान अली, मेराज अहमद, मो. सलमान, गुलाम सरवर, अकबर हुसैन, इरशाद हुसैन, नजीर अहमद, मो. लाल, मो. असलम समेत अन्य लोग शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दुर्गा पूजा के मेले में हुई दो पक्षों में मारपीट, दो प्राथमिकी दर्ज

0
marpit

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान लगे मेला में गुरुवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बसाव के चंद्रप्रकाश सिंह के बयान पर कांड संख्या 359/ 18 दर्ज की गई है,। मामले में भोला सिंह, अंजनी सिंह, पुनीत कुमार समेत पांच लोगों ने तलवार एवं लोहे के रॉड से मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं बसांव मठिया टोला के अंजनी कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी कांड संख्या 360/ 18 दर्ज की गई है,जिसमें बसांव झल्लू सिंह उर्फ चंद्रप्रकाश सिंह, किटू सिंह, मनु सिंह समेत छह लोगों पर मेला में आई महिलाओं से छेड़खानी करने पर मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भूमि विवाद में मारपीट चार घायल

0
bhumi vivad

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के गोसाई छपरा गांव में बुधवार की अल सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात एक पक्ष के अरविंद पासवान, रामबालक पासवान, बहारन मांझी ने रात में ही बांस-बल्ला गाड़ कर उक्त भूमि की घेराबंदी कर दी थी। इस मामले में दूसरे पक्ष के श्रीकिशुन सिंह, रामाश्रय सिंह ने सराय ओपी में सूचना दी थी। पुलिस पहुंच कर मामले में डांट-फटकार कर मामले को शांत करा दिया। फिर बुधवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। इधर दूसरे पक्ष द्वारा घेराबंदी को उखाड़ कर दिया गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष से चार लोगों को हल्की चोटें जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

हृदय गति रुकने से शिक्षक की मौत

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन प्रखंड के मध्य विद्यालय चैनपुर में सहायक शिक्षक के पद पर प्रतिनियोजित शिक्षक चैनपुर बाजार निवासी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सोनू सिंह (40) की मंगलवार की देर रात्रि रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। निधन होने से परिजनों में कोहराम मच गचा। उनकी पत्नी, मां, बच्चोंअन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास को लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। बताया जाता है कि उनके फेफड़े में संक्रमण की शिकायत होने पर तीन दिन पूर्व पटना में भर्ती कराया गया था। सीने में दर्द एवं बेचैनी होने पर चिकित्सक ने दवा दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में शिक्षकों की भीड़ उनके घर पर पहुंच गई और परिजनों को सांत्वना दी। उनके निधन पर जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया नीलम सिंह, अशोक सिंह, शिक्षक नेता विनोद सिंह, विनय तिवारी, अखिलेश सिंह,धम्मू यादव आदि ने गहरा शोक व्यक्त ही। ज्ञात हो कि शिक्षक दो भाईयों में सबसे छोटे थे। इनके पिता कानिधन पूर्व में हो चुका है। वे अपने पीछे भाई, मां, पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

डिप्टी सीसीएम ने जंक्शन का किया निरीक्षण

0

परवेज अख्तर/सिवान : पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर एके सक्सेना ने बुधवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वे बुधवार को वैशाली सुपरफास्ट के भोजनालय यान का जांच करते हुए जंक्शन पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने स्टॉल का जांच किया। जांच में सब कुछ ठीक रहा इसके बाद एक नंबर प्लेटफॉर्म पर स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट से वापस लौट गए। डीसीआई गणेश यादव ने बताया कि डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर एके सक्सेना ने जंक्शन का निरीक्षण किया निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ऐतिहासिक होगा प्रमंडलीय महादलित सम्मेलन

0
jdu meeting

परवेज अख्तर/सिवान : जदयू महादलित सम्मेलन की तैयारी में जिला कार्यसमिति पूरी तरह से जुट चुकी है। 25 को जिले में आयोजित महादलित प्रमंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उस दिन कार्यकर्ताओं की मेहनत का असर देखने को मिलेगा। यह बातें जदयू कार्यालय पर बुधवार को जदयू के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता कर कही। उन्होंने जिले वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। साथ ही जदयू कार्यकर्ताओं को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपने क्षेत्र में तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर के नेता 24 को सिवान आएंगे। साथ ही सम्मेलन से संबंधित जानकारी देंगे। कहा कि सम्मेलन के दिन शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। जगह-जगह तोरणद्वार व होर्डिंग लगाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में पार्टी के 11 प्रदेश नेता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। अधिक से अधिक महादलित व दलित कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आने की अपील की। मौके पर महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, मुर्तुजा अली कैशर, निकेशचंद्र तिवारी, लालबाबू प्रसाद, कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार बंटी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मंदिर में महिला का चेन गले से गायब, संदेह पर एक महिला हिरासत में

0
chain chor

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन अचानक गायब हो गया। महिला ने संदेह के आधार पर लोगों की मदद से एक महिला को जेपी चौक समीप पकड़ा। और उसकी तलाशी ली लेकिन तलाशी के क्रम में उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। तबतक सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और महिला को अपने संग लेकर चली गई। मामले में नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी खुशबू श्रीवास्तव ने थाने को आवेदन दिया गया है कि वहां सुबह कचहरी मंदिर पूजा करने गई थी तभी एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली और भागने लगी। जिसका पीछा कर जेपी चौक पर उसे पकड़ लिया। उस महिला की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से कुछ नहीं मिला। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम गुड्डी देवी बताया वह असांव थाना क्षेत्र के ससाराव की रहने वाली है। खबर लिखने तक उसे जेल नहीं भेजा गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वेतन पाकर गदगद हुए प्राधिकार से नियोजित शिक्षक

0
salairy

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूल के शिक्षकों का वेतन भुगतान हो गया था। प्राधिकार से नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया था। इसको लेकर इनके चेहरे पर उदासी छा गई थी, लेकिन डीपीओ स्थापना ने इनका भी वेतन जारी कर दिया। इससे चेहरे पर छाई उदासी मीट गई। इसको लेकर प्राधिकार से नियोजित शिक्षकों ने अपने बिहार राज्य सर्वोदय शिक्षक संघ की ओर से डीपीओ स्थापना को बधाई दी है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले हमारे अन्य साथियों का दशहरा के मौके पर वेतन भुगतान हो गया था।लेकिन हमलोगों का वेतन नहीं जारी किया गया था। इससे दशहरा कैसे मनाएंगे की बता सोच कर मायूसी छा गई थी। लेकिन जैसे ही एडवाइस बैंक को गई। शिक्षक तत्पर होकर बैंक से राशि अपने खाते में स्थानांतरित करा लिया। मौके पर वरीय उपाध्यक्ष कामिल हुसैन, उपाध्यक्ष विकास राज,नवल किशोर सिंह, प्रदीप कुमार रमन, प्रधान सचिव राकेश कुमार सिंह, जिला सचिव सुरेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, मीडिया प्रभारी सह कानूनी सलाहकार नवीन कुमार सिंह, उप कोषाध्यक्ष सुनील कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता अजय कुमार चतुर्वेदी, , दीपक कुमार सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ताज़ा ख़बरें

error: Content is protected !!