25 C
Siwān
Monday, September 15, 2025
Home Blog Page 3608

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक

0
baithak

परवेज़ अख्तर/सिवान : अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा एवं सिवान जिला विश्वकर्मा संघ के तत्वावधान में राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में मेधा छात्र-छात्रा सम्मान समारोह तथा जिला सम्मेलन का आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव विश्वकर्मा शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अंबालाल शर्मा, व्यास कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, बाल्मीकि प्रसाद, राजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, डॉ. प्रभुनाथ शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, छोटेलाल शर्मा, डॉ. शैलेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

शादी की नीयत से भगाई गई लड़की बरामद

0
mahilA

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जीरादेई  थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 जुलाई 2015 में शादी की नीयत से भगाई गई लड़की को थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने नाटकीय ढंग से गुरुवार को जंक्शन से बरामद कर लिया। लड़की के भाई के द्वारा थाने में दर्ज एफआईआर में हुसैनगंज थाने के गाय घाट गांव के सोनू राम सहित मैरवा थाने के नवाबगंज गांव के तीन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को बरामद कर शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट के आदेशानुसार लड़की को रखा जाएगा। इधर लड़की ने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सड़क दुर्घटना में घायल बीमार पिता की मौत

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार निवासी धनपत राम (60) की मौत शुक्रवार की देर रात हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक धनपत राम की तबीयत खराब होने के कारण उनके दोनों पुत्र बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे तभी मुरारपट्टी गांव में शुक्रवार को साइकिल सवार छात्रा को बचाने के क्रम में बीमार पिता समेत उनके दोनों पुत्र घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां से चिकित्सकों ने दोनों पुत्रों का उपचार कर छुट्टी दे दी जबकि पिता धनपत राम की स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। परिजन धनपत राम को घर लेकर चले आए कि उन्हें राशि का इंतजार कर अन्यत्र ले जाया जाएगा, तभी रात्रि करीब 11 बजे धनपत राम की मौत हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मुखिया पति को गोली मारने के मामले में मिला शिष्ट मंडल 

0
mukhiya

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के उसरी पंचायत के मुखिया पायल देवी के पति छोटेलाल साह पर 27 जुलाई को हुए जानलेवा हमला मामले में मुखिया संघ का शिष्टमंडल शनिवार को जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षाकर्मी या आग्नेयास्त्र मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन मुखियों पर हमला कहीं न कहीं बिहार सरकार एवं प्रशासन का कानून व्यवस्थ में चूक का प्रतीक है जिससे अपराधियों का मनोबल काफी ज्यादा बढ़ गया है। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि मुखियागण लोकतंत्र की प्रथम इकाई हैं और पंचायत के कार्यों एवं जनमानस से सुख दुख के दायित्वों का निर्वहन रात दिन एक कर करते हैं तथा अपराधियों द्वारा आए दिन हमला से जिले के सभी मुखिया अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं इसलिए जिले के सभी मुखियों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षाकर्मी या आग्नेयास्त्र उपलब्ध करा कराई जाए। शिष्टमंडल में अजय चौहान के अलावा बड़हरिया मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अच्छेलाल सिंह, सरसर के मुखिया राजदेव यादव, सियाड़ी के मुखिया सुभाष प्रजापति, खलवां के मुखिया शंभूनाथ सिंह, टड़वा के मुखिया राजू यादव,खापबनकट के मुखिया रामअवतार राम, राक्षोपाली के मुखिया राजीव सिंह, सदर के मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा,पिठौरी के मुखिया मंकेश्वर मांझी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने खाया कीटनाशक 

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नथुछाप गांव में शनिवार को पति से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था। बताया जाता है कि नथुछाप गांव निवासी नीरज सिन्हा आॅटो चलाने का काम करते हैं। किसी बात को लेकर उनका पत्नी नीतू देवी से विवाद हो गया। इस घटना के बाद नाराज होकर उसकी पत्नी मायके जाने लगी। इस पर नीरज सिंह ने उसे मायके जाने से रोका। इससे नाराज पत्नी ने अपनी इहलीला समाप्त करने के उद्देश्य से कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ते देख परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां उसका इलाज खबर प्रेषण तक चल रहा था। पीड़िता को तीन बच्चे क्रमश: बालाजी कुमार (11)  तथा तिरुपति कुमार (8) तथा पुत्री काजल कुमारी हैं घटना के बाद सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बड़हरिया के रघुनाथपुर गाँव में शव के दाह संस्कार को ले दो पक्षों में तनाव, पुलिस से नोंक झोक

1
lahs ke lekar noke jhoke

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड और जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की सुबह एक महादलित के शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर कुछ देर के लिए दो पक्षों में तनाव हो गया। तनाव के बाद अंतिम संस्कार से रोके जाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मौके पर पहुंच कर पुलिस ने अपने स्तर से निपटाने का प्रयास किया। इस बीच कुछ देर के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी संग शरारती तत्वों ने नोकझोंक भी की, लेकिन गांव के बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करा दिया गया। इसी बीच बड़हरिया बीडीओ और महाराजगंज थाना के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर शाम में शव का दाह संस्कार करवा दिया।  विदित हो कि जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के बहादुर राम के पुत्र चंद्रिका राम (80) की मृत्यु शुक्रवार को करीब 10 बजे हो गई थी। मृतक के परिजन चंद्रिका राम के शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर रामायण मोड़ के बगल में नेटुआ पीर बाबा के स्थान समीप बहादुरपुर और ब्रह्मपुर की सीमा पर स्थित श्मशान घाट पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि उस श्मशान घाट कई पुश्तों से महादलितों के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, लेकिन रघुनाथपुर के विक्रमा चौधरी ने यह कहते हुए दाह संस्कार करने से मना कर  दिया कि जहां शव का अंतिम संस्कार कराना है वह उनकी निजी भूमि है।police ki bheed उसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ता चला गया। यह देख कुछ लोगों ने शव को रखकर प्रशासन को बुलाने की मांग शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पाकर  जामो थाना के एएसआई एस के पंजियार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि अंतिम संस्कार करने को लेकर दोनों पक्षों  में हल्की मारपीट भी होने की सूचना रही। इसमें संजय राम, हरेंद्र राम, विक्रमा चौधरी, चंद्रिका यादव, विनोद कुमार आदि के आंशिक रूप से घायल होने की बात लोगों ने कही। बाद में पूर्व उपप्रमुख जीवनारायण यादव, पूर्व मुखिया वकील अंसारी, बहुआरा निवासी भुटेली, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बुटन साह, एवं गांव के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों को समझा कर विवादित भूमि के बगल में महादलित चंद्रिका राम के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

चाय बनाने के दौरान स्टोव हुआ ब्लास्ट महिला झुलसी, हालत गम्भीर

1

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के धनौती ओपी क्षेत्र के चनौर गांव में शनिवार की दोपहर चाय बनाने के दौरान स्टोव ब्लास्ट कर गया इससे चाय बना रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायला वस्था में उसे इलाज के लिए परिजनों ने  सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। झुलसी महिला चनौर गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी कौशल्या देवी बताई जाती है। बताया जाता है कि कौशल्या देवी शनिवार की दोपहर स्टोव जलाकर चाय बना रही थी, तभी स्टोव फट गया जिससे वह झुलस गई। झुलसी महिला को एक डेढ़ वर्ष का पुत्र अनुज कुमार तथा तीन माह की पुत्री अनुष्का कुमारी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

…और माशूका बन गई माँ

0
maa

छपरा की संवासिनी ने सीवान में दिया नवजात को जन्म

परवेज़ अख्तर/सीवान :- ​छपरा से सिवान अल्पावास में शिफ्ट की गई एक संवासिनी ने बुधवार को सदर अस्पताल में नवजात बच्ची को जन्म दिया। देर शाम उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकीय जांच के बाद उसका प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान उसने एक नवजात को जन्म दिया। खबर प्रेषण तक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। इस मामले में अल्पावास आरटीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि संवासिनी छपरा अल्पावास में दस दिन पूर्व आई थी। उसे प्रेम प्रसंग के मामले में लाया गया था। पूर्व से ही वह गर्भवती थी। इसी बीच छपरा अल्पावास को सील किए जाने के बाद उसे अन्य संवासिनों के साथ सिवान शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार की शाम उसने एक बच्ची को जन्म दिया।​उधर मासूका द्वारा नवजात को जन्म देने के बाद बुधवार की देर शाम सदर अस्पताल में चर्चा का बिषय बना रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महासंघ ने पैदल मार्च निकाला और दिया धरना

0
dharna

परवेज़ अख्तर/सिवान :- अखिल भारतीय खरवार महासभा के तत्वावधान में बुधवार को गांधी मैदान से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च जेपी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंच धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। धरने को संबोधित करते हुए उमाशंकर खरवार ने कहा कि हमारा इतिहास गौरवपूर्ण रहा है लेकिन हमें आज तक अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के विधायक शंभूनाथ खरवार ने कहा कि जिला प्रशासन यदि 2013 के स्टैंडिंग आदेश को रद नहीं करती है तो हम न्यायालय के शरण में जाने को तैयार रहेंगे। उन्होंने 28 जुलाई को पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर खरवार, मुन्ना खरवार, भरत प्रसाद खरवार, कौशल किशोर खरवार, रामनरेश खरवाद, अनिल खरवार,शिवजी खरवार, बृजमोहन खरवार, कवींद्र खरवार आदि शामिल थे।​

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भाजपा नेता भूमि विवाद में भिड़े, जाँच में जुटी पुलिस

1
marpit

भूमि पर कब्जा को लेकर हुआ विवाद

घटना: मलेश्वरी चौक का

परवेज़ अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के मलेश्वरी चौक समीप बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने में पदस्थापित महिला दारोगा अफसा परवीन ने घायलों का फर्द बयान सदर अस्पताल में ली।उधर मारपीट की सुचना पर नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को अपने स्तर से शांत कराया।घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गर्इ है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है नगर थाने के मलेश्वरी चौक निवासी करण कुमार गुप्ता और भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा है। इसको लेकर बुधवार को विवाद शुरू हो गया।और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। घायलों में एक पक्ष के करण कुमार गुप्ता बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सुधीर जायसवाल और अपने लड़के के साथ मेरे घर पर पीछे से आकर कब्जा करना चाहते थे जब मैंने कब्जा रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट किया तथा मेरे सिर पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद मेरे घर में मां, बहन तथा भाभी के आने पर उनके साथ भी मारपीट किया गया। इधर सुधीर जायसवाल का कहना है की यह भूमि विवाद है मुझ पर लगे मारपीट का आरोप गलत है। उस भूमि पर 144 लागू कर दिया गया है तब भी उनके द्वारा काम कराया जा रहा था उसी को रोकने गया तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। मैं अकेला था और दूसरे पक्ष से करीब आधा दर्जन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। जिसमें मुझे भी चोट आई। इस घटना को लेकर सुधीर जायसवाल ने भी थाने में आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है।नगर थाना की पुलिस दोनों पक्षों के तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।बहरहाल चाहे जो हो भूमि विवाद को लेकर उक्त घटना के बाद दो गुटों में तनाव ब्याप्त है।लेकिन पुलिस इसे सामान्य बता रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ताज़ा ख़बरें

error: Content is protected !!