परवेज अख्तर/सिवान :- 10 जून को गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर निवासी सह निजी स्कूल संचालक संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में नामजद जिला पार्षद समरजीत सिंह, धन्नू सिंह,संजीव पांडेय और नवीन पांडेय के घर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चस्पाया। शनिवार के संध्या में गुठनी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुअनि विजय तिवारी, सअनि राजेश सिंह, विजय सिंह दर्जनों जवानोँ के साथ जाकर सभी आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 48 घंटे में हाजिर नहीं होने पर सोमवार को कुर्की का आवेदन किया जाएगा। बता दें कि 10 जून को संदीप सिंह की हत्या उनके घर से एक किलोमीटर की दूरी पर उन्हीं के स्कूल में दिनदहाड़े कर दी गई थी। अपराधियों ने संदीप सिंह के सिर में गोली मारी थी और घटना की किसी को भनक भी नहीं लगी थी। कुछ घंटे बाद जब स्कूली बच्चे वहां पहुंचे तो संदीप सिंह को मृत देख शोर मचाया था। शोर मचाने के बाद लोगों को संदीप सिंह की हत्या की जानकारी हुई थी। इसके बाद इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर चार नामजद सहित दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
बरात के जश्न में पटाखा फोड़ रहे तीन झुलसे
परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में बरात निकलने के जश्न में पटाखा छोड़ने के दौरान तीन युवक झुलस कर घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में पकड़ी निवासी अभिमन्यु कुमार, पप्पू कुमार तथा दीपू कुमार शामिल हैं। इसमें अभिमन्यु कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि पकड़ी निवासी हंसनाथ पड़ित के पुत्र पंकज कुमार की बरात सज-धज कर रघुनाथपुर थाना के पतार गांव के लिए निकली थी। इस दौरान परिक्षावन के दौरान बच्चे शादी की खुशी में पटाखे फोड़ रहे थे तभी पटाखे की चपेट में आकर तीनों झुलस गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। बाद में बरात पतार के लिए रवाना हुई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
नाली में गंदा पानी बहाने को ले मारपीट में एक दर्जन घायल
परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कबिलपुरा गांव में कुआं में नाली का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक मासूम समेत लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के दो महिला सहित दो लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में विनोद यादव के दरवाजे के सटे दक्षिण दिशा में वर्षों से कुआं था, इसी कुआं में कुछ लोग गंदा पानी गिराते हैं। जिसको लेकर शनिवार को विनोद यादव के घर के लोग विरोध किए। विवाद को देखते हुए सीओ ने कुएं की चारदीवारी करा दी। कुएं की चारदीवारी होने के बाद विवाद और बढ़ गया जिससे नाराज बिंदालाल यादव के घर के लोग एक षड्यंत्र के तहत बुन्नी लाल यादव के घर वालों पर हमला बोल दिया जिसमें दो वर्षीय बालक प्रिंस कुमार, रामाजी यादव, अवधेश यादव, विनोद यादव, धनेश यादव,नागेंद्र यादव, जानकी देवी, पन्ना देवी, कमल देवी, पासपति देवी,नंदकिशोर यादव, जमादार यादव, मुकेश यादव, कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के ललन यादव,उपेंद्र यादव समेत महिला भी घायल हो गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
तरवारा में ट्रक से कुचल दो की मौत, विरोध में सड़क जाम
परवेज़ अख्तर/ सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के भलुवा गांव में शादी समारोह से लौट रही एक महिला और उसके रिश्तेदार ट्रक के चपेट में आ गए जिससे दो की मौत हो गई।वही इस दुर्घटना में महिला का 18 वर्षीय पुत्र गुडू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी की अनुसार महिला चंपा देवी(40 साल) अपने बेटे और रिश्तेदार की एक युवती अनुष्का के साथ बड़हरिया के भलुवा से शादी में शामिल होने के बाद अपने घर दरौंदा के नवलपुर जा रही थी।इसी दौरान तरवारा बाजार के उतर टोला गाँव के समीप डॉक्टर सुरेंदर प्रसाद के क्लीनिक के सामने तीनों ट्रक की चपेट में आ गए।घटनास्थल पर ही महिला चंपा देवी और अनुष्का की मौत हो गई।जबकि गुड्डू जख्मी हो गया।इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा।जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को जब्त कर लिया।हालांकि चालक फरार होने में कामयाब हो गया।घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सड़क दुर्घटना में दो की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर दिया।मौके पर पहुँचे पचरुखी सीओ गिन्नी लाल प्रसाद ने दरौंदा के सीओ को मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की अनुसंशा की।घटनास्थल पर पचरुखी के सीओ और जीबी नगर थाने के इंस्पेक्टर ललन कुमार लोगों को समझा बुझा कर काफी मसक्कत के बाद जाम को हटवाया।
सड़क जाम करने वालों पर हुई एफआईआर
सड़क दुर्घटना में दो महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आ गए।इस दौरान आस-पास के लोगों ने घंटों सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान ओछी राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर सड़क दुर्घटना के बहाने अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान पुलिस के खिलाफ उकसाने और सड़क जाम कराने वाले समाज विरोधी तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है जिन पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है सड़क जाम करने 10 लोगों को नामजद वही 25 लोगों पर अज्ञात एफआईआर दर्ज की गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
मनचलों ने की पूरे परिवार की पिटाई
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव के मनचलों द्वारा दुष्कर्म में असफल होने पर पीड़िता, उसकी मां एवं नाबालिग भाई की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की अल सुबह शौच के लिए जा रही थीं, इसी बीच गांव के धर्मेंद्र साह एवं मनोज साह ने रास्ते में रोक कर पहले छेड़खानी की और बाद में दोनों युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवतियों द्वारा शोर मचाने के बाद दुष्कर्म में असफल दोनों मनचले फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी दोनों युवतियों ने अपनी मां से दी। जब उसकी मां ने इस घटना के बारे में मनचलों के घर जाकर शिकायत की तो मनचले युवक मनोज कुमार के पिता वीरन साह आगबबूला हो गए और लाठी-डंडे से पीड़िता की मां की जमकर पिटाई कर दी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
62 हजार बिहार में हर बूथ पर संयोजक व सदस्य बनने का लक्ष्य
परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक शुक्रवार को शहर के एक मैरेज हॉल में आयोजित की गई। बैठक में बांकीपुर पटना के विधायक सह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्जवलन एवं सह महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर वंदेमातरम गान के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रिये प्रभारी बलराम सिंह ने किया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष भाजयुमो मुकेश कुमार कुशवाहा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि पूरे बिहार में दूसरे दौर की बैठक सारण प्रमंडलीय पदाधिकारियों के संग हो सिवान में हो रही है। उन्होंने कमल क्लब को अंतिम रूप देने में लगे हर युथ के संयोजक सदस्य को 15 जूलाई तक शामिल करने की बात कही। उन्होंने 62 हजार संयोजक व सदस्य को 15 जुलाई तक बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद संगठन के विस्तार करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहाकि 15 जूलाई के बाद हर जिले में सम्मेलन, आइटी और सोशाल मीडिया पर बड़े स्तर पर ग्रुप में टीम बनाकर युवाओं को जोड़ने का काम भाजयुमो करेगी। बिहार यूथ एंबेस्डर प्रोग्रम के सहायोग से बिहार के बाहर रहने वालों के लिए जुलाई में आॅन लाइन कार्यक्रम होगा। नितिन नवीन ने कहाकि 2019 में युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता सिपाही की भूमिका में विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब देने के लिए तैयार रहेगा। इसके बाद जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विधायक व्यासदेव प्रसाद, ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संगठनात्मक सह द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री कुमार राधवेंद्र,प्रदेश मंत्री राकेश पांडेय एवं प्रदेश मंत्री राज राजेंद्र,प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने संबोधित किया। मौके पर रवींद्र यादव उर्फ गब्बर, छपरा जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा,गोपालगंज जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री रमेश सिंह व त्रिलोकी पटेल, नगर उपसभापति बब्लू साह, राहुल तिवारी, सुधीर जायसवाल, योगेंद्र सिंह, रामाकांत पाठक, नगर अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, हैप्पी यादव, नीतीश कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
मिशन 2019 में भाजपा किसान मोर्चा की भूमिका अहम: बिट्टू सिंह
परवेज अख्तर/सिवान : मिशन 2019 में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपार जनसमर्थन दिलाने कि लिए भाजपा किसान मोर्चा पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा प्रत्येक बुथ पर पचास से उपर वोट का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने भी अभी से अपनी मुहिम शुरू कर दिया है। गत दिनों जिला स्तर पर भाजपा के सभी मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक कर इस पर विशेष रणनीति तय की गई। प्रत्येक मंडलों में भी बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। 24 जून को मैरवा मंडल के सभी मंच, मोर्चा की बैठक हरेराम कॉलेज में आयोजित किया गया है। बैठक में प्रत्येक बूथ पर मंच एवं मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों के आलोक में हर हाल में मिशन 2019 के लक्ष्य को किसान मोर्चा पूरा करेगी। लक्ष्य हासिल होने तक किसान मोर्चा के कार्यकर्ता तत्परता से अभियान में जुटे रहेंगे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
सिवान से दो लोगों को मिला जदयू मीडिया सेल बिहार में स्थान
परवेज अख्तर/सिवान : जदयू मीडिया सेल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कल अपनी कमिटी का गठन किया, जिसमें सिवान से दो लोगों को उनके पार्टी के प्रति समर्पण एवं संगठन के कार्यों में हमेशा तत्पर रहने के कारण जगह दिया गया है। बताते चलें कि प्रदेश कार्यसमिति में प. बंगाल के प्रवक्ता विवेक शुक्ला, जो मूल रूप से सिवान के निवासी हैं और वहीं दूसरी तरफ पूर्व जिला प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी को सिवान का संयोजक बनाया गया है। इन नेताद्वय के मनोनयन पर पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, विधायक श्याम बहादुर सिंह, कविता सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, मंसूर आलम, जिला महासचिव लाल बाबू प्रसाद, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुणाल आनंद, आजाद खान, सुनील ठाकुर, राकेश बिहारी सिंह, सत्येंद्र भारती,मनोरंजन श्रीवास्तव, कुंजबिहारी सिंह, अजितेश श्रीवास्तव, राजू राम, नवीन कुमार सिंह, सुशील गुप्ता, मतीन अहमद आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी और धारदार होगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
मारपीट कर एक लाख रुपया छीना, आठ पर मामला दर्ज
परवेज अख्तर/सिवान :- जिल के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार में मारपीट कर जख्मी कर कर एक लाख रुपये छिनतई की मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में टारी बाजार निवासी जवाहर साह के बयान पर आठ लोगों को आरोपित किया गया है। जवाहर साह ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र अमरजीत कुमार के साथ मारपीट कर करीब एक लाख से अधिक रुपया छीन लिया। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार राम ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कुल आठ लोगों की आरोपित किया गया जिसमें टारी गांव निवासी विक्की कुमार,दीपक भगत, आलोक साह, विमलेश भगत, अर्जुन भगत, अरुण कुमार, राहुल कुमार, रवि भगत को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इब्राहिम को गोली मारने वाला गिरफ्तार
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इस्लामिया नगर में गुरुवार को हुई एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आजम को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक लोडेड पिस्टल को भी बरामद किया है। पिस्टल के मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है। वहीं इससे पहले पुलिस ने गुरुवार की रात आजम के परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लिया था। इसके बाद रात में आजम की गिरफ्तारी हुई। घटना के बाद से ही मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]